मोगा पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार:हेरोइन बरामद, NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज, गांव लोपो में गश्त के दौरान पकड़ा

मोगा जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बधनी कलां पुलिस ने एक व्यक्ति को आठ ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। थाना बधनी कलां के सहायक थानेदार बलवीर सिंह ने बताया कि पुलिस टीम गांव लोपो क्षेत्र में नियमित गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक युवक संदिग्ध अवस्था में घूमता दिखा। शक होने पर उसे रोका गया और तलाशी लेने पर उसके पास से आठ ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी गिरफ्तार, हेरोइन बरामद पुलिस जांच में आरोपी की पहचान प्रितपाल सिंह उर्फ प्रीता पुत्र बलविंदर सिंह, निवासी चक्कर रोड, गांव लोपो के रूप में हुई। बरामद हेरोइन को जब्त कर आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। उसे थाना बधनी कलां लाकर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच में जुटी पुलिस सहायक थानेदार बलवीर सिंह ने बताया कि आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है। इसका उद्देश्य हेरोइन के स्रोत और इसे किसे सप्लाई किया जाना था, इसका पता लगाना है। पुलिस इस मामले में अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने पुष्टि की है कि जिले में नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *