छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में डीजल चोरी का मामला सामने आया है। जिसमंे डीजल चोरों ने रेलवे साइडिंग में खड़ी हाईवा से डीजल की चोरी की और एक ड्रायवर के साथ मारपीट करते हुए कैश रकम की लूटपाट की। घटना के बाद मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला तमनार थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार की रात को ड्रायवर मुकेश यादव भालूमुड़ा रेलवे साईडिंग में हाईवा वाहन को खड़ी कर सोया हुआ था। उसके साथ ही वहां 5 अन्य हाईवा वाहन भी साईडिंग में लाईन में खड़ी थी। जिनके ड्रायवर होली मनाने के लिए अपने-अपने घर चले गए थे। रात में मुकेश यादव अकेला था, तभी उसे हाईवा में कुछ आवाजे सुनाई दी। मुकेश जागकर गाड़ी से नीचे उतर कर देखा तो तीन अज्ञात शख्स उसके हाईवा से डीजल चोरी कर रहे थे। जिन्हे देखकर मुकेश ने चिल्लाया तो डीजल डिब्बा को लेकर वे भागने लगे।
मारपीट कर कैश को लूट लिया
कुछ दूर भागने के बाद दो युवक वापस मुकेश के पास आए और उससे मोबाईल और रुपये की डिमांड करने लगे। जब उसने इंकार किए, तो एक युवक ने अपने पास रखे डंडा से उसके साथ मारपीट शुरू कर दिया और उसके पॉकेट में रखे 500 रुपये को लूट लिया। इसके बाद दूसरे वाहनों से भी डीजल को निकालने लगे। घटना से डरकर मुकेश वहां से भाग गया और मामले की सूचना थाना में दी।
पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया
जहां पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की तब पुलिस को जानकारी मिलने पर ग्राम चितवाही के रहने वाले कैलाश दास मंहत, गोविन्द सिदार व सुनील यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ किया। जहां उन्होंने अपना अपराध स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों से एक स्कार्पियो, 80 लीटर डीजल, 30 लीटर डीजल और लूट का कैश 500 रुपये को जब्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


