होली के दौरान बढ़ने वाली यात्री भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। दक्षिण भारत से राजस्थान को जोड़ने के लिए यशवंतपुर–बीकानेर वीकली स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जाएगी। इस स्पेशल ट्रेन के संचालन से सवाई माधोपुर के यात्रियों को मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र और कर्नाटक जाने के लिए अतिरिक्त सुविधा मिलेगी। रेलवे के अनुसार यह ट्रेन सीमित अवधि के लिए चलाई जाएगी, जिससे होली के आसपास यात्रा करने वाले यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी और लंबी दूरी के यात्रियों को सीधी कनेक्टिविटी भी मिल सकेगी। होली के दौरान बढ़ती भीड़ को देखते हुए शुरू की स्पेशल ट्रेन रेलवे प्रशासन ने अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यशवंतपुर–बीकानेर–यशवंतपुर एक्सप्रेस वीकली स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इस ट्रेन के शुरू होने से सवाई माधोपुर सहित आसपास के जिलों के यात्रियों को दक्षिण और पश्चिम भारत के कई प्रमुख शहरों तक सीधी रेल सुविधा मिलेगी। यह ट्रेन सीमित अवधि के लिए कुल 3-3 ट्रिप में संचालित की जाएगी। यशवंतपुर से 11 मार्च से चलेगी ट्रेन बीकानेर से 14 मार्च से शुरू होगी वापसी सेवा इन प्रमुख स्टेशनों पर होगा ट्रेन का ठहराव यह स्पेशल ट्रेन कई महत्वपूर्ण शहरों से होकर गुजरेगी। तुमकूर, अरसीकेरे, बिरूर, दावणगेरे, हरिहर, हावेरी, हुब्बल्ली, धारवाड़, बेलगावी, घटप्रभा, मिरज, सांगली, किर्लोस्करवाडी, कराड, सातारा, पुणे, लोनावला, कल्याण, भिवंडी रोड, वसई रोड, वापी, वलसाड, सूरत, वडोदरा, गोधरा, दाहोद, बामनिया, रतलाम, नागदा, भवानी मंडी, कोटा, सवाई माधोपुर, दुर्गापुरा, जयपुर, रींगस, सीकर, चूरू, रतनगढ़ और श्रीडूंगरगढ़। 23 डिब्बों के साथ चलेगी ट्रेन रेलवे के अनुसार इस स्पेशल ट्रेन में कुल 23 कोच लगाए जाएंगे। इस ट्रेन के संचालन से राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलने की उम्मीद है।


