कोटा में धुलण्डी पर युवक के तबियत बिगड़ी:बिस्तर पर सोने से पहले उल्टियां हुई, हॉस्पिटल लाते समय मौत

कोटा में धुलण्डी के दिन युवक की अचानक तबियत बिगड गई। उल्टियां होने के बाद युवक मौसरे भाई के घर चला गया और बिस्तर पर लेट गया। शरीर में हलचल नहीं होने पर परिजन उसे हॉस्पिटल लेकर गए। जहां ड्यूटी डॉक्टर ने चेक कर मृत घोषित किया। घटना बुधवार की दादाबाड़ी थाना क्षेत्र की है। युवक आदर्श राठौर (24) श्रीनाथपुरम इलाके का रहने वाला था। कोटा सरस डेयरी प्लांट में जॉब करता था। शुरूआती तौर पर साइलेंट अटैक से मौत होना बताया है। मौसरे भाई आशीष ने बताया की आदर्श के साथ बुधवार को साढ़े 11बजे करीब होली खेलने निकला। हमने हल्का नशा किया हुआ था। दिनभर इधर उधर धूम रहे थे। दोपहर 3 करीब किशोरपुरा इलाके में गए थे। ईदगाह के पास अचानक से उसे उल्टियां हुई। धूप तेज थी, इसलिए वहां से आराम करने के लिए दादाबाड़ी स्थित भाई के घर पर आ गए। थकान होने पर आशीष कमरे में जाकर सो गया। आधे घंटे तक उसके शरीर में मुवमेंट था। फिर मैं भी सो गया। करीब डेढ़ दो घंटे बाद नींद खुली। आशीष को संभाला। उसके शरीर में कोई मुवमेंट नहीं था। उसे तुरंत न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल लाए। जहां ड्यूटी डॉक्टर ने साइलेंट अटैक से मौत होना बताया। आशीष की तीन साल पहले शादी हुई थी। उसके डेढ़ माह का बच्चा है। दादाबाड़ी थाना ASI सियाराम ने बताया की कल होली खेलते समय युवक की तबियत बिगड़ी थी। मौसरे भाई के यहां सोने गया। उसके बाद नहीं उठा। परिजनों ने साइलेंट अटैक से मौत होना बताया है। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए शव का पोस्टमार्टम करवाया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण सामने आएंगे। मामले की जांच की जा रही है। ——— ये खबर भी पढ़े-हेड कॉन्स्टेबल की गाना सुनते-सुनते बिगड़ी तबीयत, मौत:पुलिस लाइन में तैनात थे; 4 दिन पहले बड़े बेटे की हुई थी शादी कोटा में गाना सुनते-सुनते एक हेड कॉन्स्टेबल की तबीयत बिगड़ गई। परिजन हॉस्पिटल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में हार्ट अटैक से मौत होना सामने आया है। उनके बड़े बेटे की 22 नवंबर को शादी थी। घर में खुशी का माहौल था। अब हादसे के बाद से परिवार सदमे में है। खबर पढ़े

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *