पूर्व डीएसपी सेखो भाजपा में शामिल:पूर्व कैबिनेट मंत्री आशु से है छतीस का आंकड़ा,उप-चुनाव में भाजपा से टिकट मिलने के हैं आसार

पंजाब के लुधियाना में हल्का पश्चमी विधान सभा सीट पर जल्द ही उप-चुनाव होने जा रहे है। विधायक गुरप्रीत गोगी की मौत के बाद आम आदमी पार्टी ने इस सीट से संजीव अरोड़ा को उम्मीदवार घोषित किया हुआ है। वहीं कांग्रेस पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु पर फिर से दांव खेल सकती है। इस बीच अब भाजपा ने पूर्व डीएसपी बलविंदर सिंह सेखों को आज पार्टी में शामिल कर लिया है। राजनीतिक गलियों में चर्चा है कि जल्द ही भाजपा बलविंदर सेखों को हल्का पश्चमी से भाजपा द्वारा टिकट दी जा सकती है। पूर्व कैबिनेट मंत्री आशु के साथ बलविंदर सेखों का छत्तीस का आंकड़ा है। आशु और सेखों की बहसबाजी की ऑडियो हुई थी खूब वायरल आशु के मंत्री रहते समय कांग्रेस कार्यकाल में बलविंदर सेखों के साथ उनकी बहसबाजी की ऑडियो भी खूब सोशल मीडिया में वायरल हुई थी। आज सेखों को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय चंडीगढ़ में विशेष मीटिंग के दौरान, पंजाब भाजपा के प्रदेश प्रभारी गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपानी,पूर्व केंद्रीय मंत्री सोमप्रकाश, जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान की मौजूदगी में भाजपा ज्वाइन करवाई गई। पूर्व डीएसपी बलविंदर सिंह सेखों बोले… बलविंदर सिंह सेखों ने कहा कि आज पूरे देश में भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है।जो देश हित के लिए सही निर्णय ले रही है। बाकी पार्टियां तो सिर्फ अपनी राजनीति चमकाने में लगी हैं।उन्होंने कहा कि वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश हित के लिए किए जा रहे कार्यों से प्रभावित होकर ही भाजपा परिवार का हिस्सा बने हैं। परमिंदर बराड़ ने बलविंदर सिंह सेखों को भाजपा का सिरोपा पहना पार्टी के शामिल करवाया।रजनीश धीमान ने कहा कि जिस प्रकार पंजाब के लोग भाजपा की ओर आकर्षित हो रहे हैं उससे ये साफ हो गया है कि 2027 में पंजाब में भाजपा की सरकार बनेगी। भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो पंजाब को ऊंचाइयों तक पहुंचा सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *