पूर्व डीएसपी सेखो भाजपा में शामिल:पूर्व कैबिनेट मंत्री आशु से छत्तीस का आंकड़ा, उप-चुनाव में BJP से टिकट मिलने की उम्मीद

लुधियाना में हलका पश्चिम विधानसभा सीट पर जल्द ही उप-चुनाव होने जा रहे हैं। विधायक गुरप्रीत गोगी की मौत के बाद आम आदमी पार्टी ने इस सीट से संजीव अरोड़ा को उम्मीदवार घोषित किया हुआ है। वहीं कांग्रेस पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु पर फिर से दांव खेल सकती है। इस बीच अब भाजपा ने पूर्व डीएसपी बलविंदर सिंह सेखों को आज पार्टी में शामिल कराया है। चर्चा है कि जल्द ही भाजपा बलविंदर सेखों को हलका पश्चिम से भाजपा द्वारा टिकट दी जा सकती है। पूर्व कैबिनेट मंत्री आशु के साथ बलविंदर सेखों का छत्तीस का आंकड़ा है। आशु और सेखों की बहसबाजी की ऑडियो हुई थी खूब वायरल आशु के मंत्री रहते समय कांग्रेस कार्यकाल में बलविंदर सेखों के साथ उनकी बहसबाजी की ऑडियो भी खूब सोशल मीडिया में वायरल हुई थी। आज सेखों को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय चंडीगढ़ में विशेष मीटिंग के दौरान, पंजाब भाजपा के प्रदेश प्रभारी एवं गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपानी, पूर्व केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश, जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान की मौजूदगी में भाजपा जॉइन कराई गई। पूर्व डीएसपी बलविंदर सिंह सेखों बोले… बलविंदर सिंह सेखों ने कहा कि आज पूरे देश में भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है, जो देश हित के लिए सही निर्णय ले रही है। बाकी पार्टियां तो सिर्फ अपनी राजनीति चमकाने में लगी हैं। उन्होंने कहा कि वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश हित के लिए किए जा रहे कार्यों से प्रभावित होकर ही भाजपा परिवार का हिस्सा बने हैं। परमिंदर बराड़ ने बलविंदर सिंह सेखों को भाजपा का सिरोपा पहना पार्टी के शामिल करवाया। रजनीश धीमान ने कहा कि जिस प्रकार पंजाब के लोग भाजपा की ओर आकर्षित हो रहे हैं उससे ये साफ हो गया है कि 2027 में पंजाब में भाजपा की सरकार बनेगी। भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो पंजाब को ऊंचाइयों तक पहुंचा सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *