अलवर SP और ASP का डांस देखिए VIDEO:पुलिस जवानों के कंधों पर बैठ नाचे, छोरी तूने करो भरतपुर जाम गाने पर ठुमके लगे

दो दिन तक आमजन ने धुलंडी खेली। अब गुरुवार सुबह से अलवर पुलिस लाइन व थानों में पुलिसकर्मी डीजे पर डांस करते हुए रंग गुलाल उड़ाने में लगे हैं। पुलिस लाइन में अलवर एसपी सुधीर चौधरी और एएसपी कांबले शरण जवानों के कंधों पर बैठ डांस करते दिखे। एसपी भी पक्के रंग में रंगे नजर आए। हर साल धुलंडी के अगले दिन पुलिसकर्मी होली मनाते हैं। अलवर जिला मुख्यालय पर सबसे बड़ा उत्साह पुलिस लाइन में रहता है। इसके अलावा अलग-अलग थानों में भी धुलंडी खेलते हैं। अलवर एसपी सहित अन्य अधिकारी पुलिस लाइन पहुंचते हैं। वहां सब पुलिसकर्मियों के साथ होली खेली जाती है। अलवर महिला पुलिस थाने के मुख्य गेट पर डीजे लगा है। गेट के बीच में ही पुलिसकर्मी डांस करने में लगे हैं। पहले आपस में गुलाल लगाया। उसके बाद डीजे पर डांस करते नजर आए। इसी तरह पुलिस लाइन में भी बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी पहुंचे। वहां अधिकारियों को गुलाल लगाया। इसके बाद डासं करने लगे। हर बार पुलिस लाइन में बड़े अधिकारी सबसे मिलकर होली खेलते हैं। महिला थाने में पुलिसकर्मी “ छोरी तूरे करो भरतपुर जाम,,,” लोक गीत पर डांस करते दिखे। इसी तरह दूसरे थानों में भी पुलिसकर्मियों ने होली खेली।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *