फतेहगढ़ साहिब में चार युवक गिरफ्तार:प्रॉपर्टी विवाद के चलते किया था भाई का मर्डर, हथियार और बाइक बरामद

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में प्रॉपर्टी विवाद ने एक और परिवार को तबाह कर दिया है। पटियाला के खेड़ा में प्लॉट को लेकर चल रहे विवाद में जसवीर सिंह बंटी ने अपने रिश्ते के भाई हरदीप सिंह उर्फ दीपी की हत्या कर दी। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। चारों युवकों की हुई पहचान एसएसपी शुभम अग्रवाल के अनुसार 2 मार्च को सरहिंद पुलिस को हत्या की सूचना मिली। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज किया। 4 मार्च को भाखड़ा नहर के पास स्थित फ्लोटिंग रेस्टोरेंट से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें जसवीर सिंह बंटी के मीरपुर, शिव शंकर के बधौछी कलां और गुरप्रीत सिंह काका के जलवेड़ा शामिल हैं। अगले दिन 5 मार्च को चौथे आरोपी कुलजीत सिंह सन्नी को सौंडा हैड गांव मंडौर के पास से पकड़ा गया। वारदात में प्रयुक्त हथियार बरामद आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल किए हथियार बरामद कर लिए गए हैं। इनमें लोहे की कुल्हाड़ी, किरच, दात, तलवार और दो मोटरसाइकिल शामिल हैं। एक आरोपी हुसनप्रीत सिंह हुसन अभी फरार है। जांच में पता चला है कि मृतक हरदीप सिंह के पिता की बुआ माया का पटियाला के खेड़ा में एक प्लॉट है। इसी प्लॉट को लेकर दोनों पक्षों में लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद में जसवीर सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर हरदीप की हत्या कर दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *