मामूली विवाद पर छोटे भाई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार:घरेलू विवाद पर बड़े भाई ने किया रॉड से हमला, अस्पताल में हो गई मौत

सरगुजा के गांधीनगर थानाक्षेत्र अंतर्गत मुक्तिपारा में युवक ने मामूली घरेलू विवाद पर छोटे भाई पर लोहे के रॉड से जानलेवा हमला कर दिया। आहत छोटे भाई को तत्काल हॉस्पिटल में दाखिल किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने हत्या का अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट से जेल भेज दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, मुक्तिपारा निवासी गौतम दुबे (26) का बीती शाम करीब 6 बजे अपने भाई शुभम दुबे (25) के साथ घरेलू विवाद हो गया। विवाद के बाद दोनों के बीच मारपीट होने लगी। इससे आक्रोशित गौतम दुबे ने लोहे के रॉड से शुभम दुबे के सिर, हार एवं पैरों में वार किया। सिर में गंभीर चोट लगने से शुभम दुबे गंभीर रूप से घायल हो गया एवं गिर गया। हॉस्पिटल में हो गई मौत, आरोपी गिरफ्तार
परिजनों ने आहत शुभम दुबे को मिशन हॉस्पिटल पहुंचाया। रात में उपचार के दौरान शुभम दुबे की मौत हो गई। सूचना पर गांधीनगर पुलिस ने आरोपी गौतम दुबे के खिलाफ धारा 103(1) बीएनएस का अपराध दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी गौतम दुबे को पकड़कर हिरासत में लेकर पूछताछ की तो आरोपी ने आपसी विवाद होने पर भाई से मारपीट कर हत्या करना स्वीकार किया। गांधीनगर थाना प्रभारी मोरध्वज देशमुख ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। आए दिन विवाद करता था आरोपी
पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी गौतम दुबे आए दिन परिवारजनों के साथ विवाद करता था। उसके विवाद करने से परेशान होकर एक भाई लव दुबे अपनी पत्नी एवं बच्चों के साथ बौरीपारा में रह रहा है। घर में गौतम दुबे, उसके पिता रामजी दुबे, मां तथा छोटे भाई शुभम के साथ रहता था। तीन-चार दिनों पूर्व गौतम दुबे की मां किसी काम से दिल्ली गई थी। जिस समय विवाद हुआ उस समय घर में दोनों भाईयों में विवाद हुआ दोनों भाई अकेले घर में थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *