धमतरी जिले में भखारा थाना क्षेत्र के ग्राम कुर्रा में असामाजिक तत्वों ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा को खंडित कर दिया। यह प्रतिमा कुछ महीने पहले ही स्थापित की गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रतिमा की तोड़फोड़ का विरोध किया। स्थानीय ग्रामीणों में भी इस घटना को लेकर आक्रोश देखा गया। भाजपा ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कराने की बात कही है। पुलिस को सूचना मिलने के बाद वह भी मौके पर पहुंची। पुलिस दोषियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच कर रही है। दरअसल, यह मामला भखारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुर्रा का है। जहां पर असामाजिक तत्वों ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा को तोड़ दिया। जिससे प्रतिमा खंडित हो गई। घटना की सूचना मिलते ही भखारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। इस घटना को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों में गहरा आक्रोश देखा जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। अटल जी की प्रतिमा के साथ ऐसा कृत्य शर्मनाक घटना भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी प्रतिमा तोड़े जाने पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री व महापौर रामू रोहरा ने बताया स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा का अनावरण कुछ महीने पहले ही किया गया था। छत्तीसगढ़ के जन्मदाता प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जिन्होंने अपना पूरा जीवन देश सेवा के लिए समर्पित किया। जिसके प्रतिमा के साथ ऐसा कृत्य करना शर्मनाक घटना है। प्रशासन से मांग करते हुए कहा प्रतिमा से छेड़छाड़ करने वाले आरोपियों को तत्काल गिरफ्तारी की जाए। इसके लिए ग्राम कुर्रा इलाके के मंडल अध्यक्ष को एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
भखारा थाना प्रभारी उमाकांत तिवारी ने बताया कि ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि शरारती तत्वों ने जानबूझकर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया है। फिलहाल पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ने के लिए कार्रवाई की जा रही है।


