बैंक डिफॉल्टरों पर प्रशासन का एक्शन:मुंगेली में 139 डिफॉल्टरों से 1.40 करोड़ की वसूली के लिए नोटिस जारी, संपत्ति नीलामी की चेतावनी

मुंगेली जिला प्रशासन ने बैंक डिफॉल्टरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर राहुल देव ने बैंकों से डिफॉल्टर खाताधारकों की सूची मंगवाकर तत्काल आरआरसी दर्ज कराई है। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक, मुंगेली शाखा के मैनेजर विनय कुर्रे के अनुसार 139 डिफॉल्टर ऋणियों पर कुल 1.40 करोड़ रुपए बकाया है। कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि बकाया वसूली में किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। राशि नहीं चुकाने पर डिफॉल्टरों की संपत्ति नीलाम करने के आदेश दिए गए हैं। कुछ टीचरों ने दूसरे बैंकों में शिफ्ट किया अकाउंट प्रशासन को यह भी पता चला है कि कुछ शिक्षकों ने ग्रामीण बैंक से लोन लेने के बाद अपना वेतन खाता दूसरे बैंकों में शिफ्ट कर लिया है। कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को इन शिक्षकों का वेतन फिर से ग्रामीण बैंक में स्थानांतरित करने के निर्देश दिए हैं। किसानों के मामले में भी गड़बड़ी सामने आई है। उन्होंने ग्रामीण बैंक से कर्ज लिया है, लेकिन धान बेचने से मिलने वाली राशि जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में जमा हो रही है। प्रशासन अब इस पर भी कड़ी कार्रवाई करेगा, जिससे बैंक को समय पर वसूली हो सके। तहसीलदार ने सभी डिफॉल्टर ऋणियों को नोटिस जारी कर दिए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *