होली की खर्ची नहीं देने पर बुजुर्ग की हत्या:सिर पर लाठी मारी थी; परिजन धरने पर बैठे, आश्वासन के बाद माने

पाली जिले के बगड़ी नगर हॉस्पिटल के बाहर युवक के मर्डर के मामले में परिजनों ने धरना उठा दिया है। वे 3 सूत्री मांगों को लेकर बैठे थे। सुबह से ही मृतक के परिजन और समाज के लोग अपनी तीन सूत्री मांगों को लेकर धरने पर बैठे गए थे। गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे मांगों पर सहमति बनी। पुलिस-प्रशासन ने लिखित में आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को राज्य सरकार तक पहुंचा दिया जाएगा। साथ ही कच्चे अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तुरंत शुरू करने का आश्वासन दिया तब जाकर परिजन मृतक की बॉडी के पोस्टमॉर्टम के लिए राजी हुए। दरअसल पाली जिले के बगड़ी नगर थाना क्षेत्र के केर खेड़ा गांव निवासी 51 साल के जसवंत सिंह पुत्र सुमेर सिंह बाइक लेकर बुधवार दोपहर को केलवाज से हरियामाली अपने दोस्त के साथ जा रहे थे। रास्ते में सारंगवास गौशाला के पास तीन- चार लोग मिले। जिन्होंने उनकी बाइक रुकवाई और होली होने से खर्ची के रूप में रुपए मांगे। जसवंत सिंह ने देने से मना कर दिया। इससे वे गुस्सा हो गए और जसंवत सिंह के सिर पर लाठी दे मारी। जिससे उनकी मौत हो गई। हॉस्पिटल के बाहर बैठे धरने पर
गुरुवार सुबह बड़ी संख्या में मृतक के समाज के लोग बगड़ी नगर हॉस्पिटल के बाहर धरने पर बैठ गए। मौके पर एएसपी नरेन्द्रसिंह देवड़ा, एएसपी बाली चैनसिंह महेचा सहित कई पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे। और समझाइश की लेकिन मृतक के परिजन और समाज के लोग 3 सूत्री मांगों के निस्तारण के बाद ही पोस्टमार्टम करवाने की बात पर अड़े रहे। उनकी मांग थी कि मृतक के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। मृतक के परिवार को एक करोड़ का मुआवजा और आरोपी परिवार की ओर से गोचर पर किए गए अतिक्रमण को हटाया जाए। इस पर प्रशासन ने कच्चे अतिक्रमण तुरंत हटाने की कार्रवाई शुरू की और पक्के अतिक्रमण नोटिस देने के बाद नियमानुसार हटाने की बात कही। आश्वासन पर माने
मुआवजे और सरकारी नौकरी की मांग को लेकर राज्य सरकार को लिखने का आश्वासन दिया। तीनों मांगों को लेकर लिखित आश्वासन देने के बाद मृतक के परिजन और समाज के लोग बॉडी के पोस्टमार्टम के लिए राजी हुए।
इस दौरा हनुमान सिंह भैसाणा, राजेन्द्रसिंह गुड़ा सूरसिंह, गोविन्द नारायण सिंह सिरियारी, रूपसिंह केलवाज, भंवरसिंह सांडिया, मूलसिंह लालपूरा, नरपतसिंह जेतावत बाली मांडा सहित बड़ी संख्या में मृतक के समाज के लोग और परिजन धरने पर मौजूद रहे।
यह भी पढ़े – होली पर रुपए नहीं देने पर बुजुर्ग की हत्या:लाठी से सिर पर
किए वार; आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *