पंजाब के बरनाला जिले के तपा में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। बता दे कि पुलिस ने 10 किलो भुक्की चूरा पोस्त के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तपा पुलिस स्टेशन के एसएचओ शरीफ खान ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम इलाके में गश्त कर रही थी, तभी उन्हें गुप्त सूचना मिली। सूचना के अनुसार, यादविंदर और गुरजीत सिंह, जो बठिंडा जिले के निवासी हैं, सस्ते दामों पर भुक्की चूरा पोस्त लाकर महंगे दामों पर बेचने का काम करते थे।इस सूचना के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को रोका और उनकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 10 किलो भुक्की चूरा पोस्त बरामद हुआ।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।


