रामपुर में 4 दिवसीय जिला स्तरीय फाग मेला शुरू:21 देवी-देवताओं ने की शिरकत; कांग्रेस नेता प्रतिभा सिंह ने किया स्वागत

शिमला के रामपुर में चार दिवसीय जिला स्तरीय फाग मेला आज (गुरुवार) से शुरू हो गया। इस मेले में क्षेत्र के 21 देवी-देवताओं ने शिरकत की, जिससे पूरा रामपुर भक्तिपूर्ण वातावरण में रंग गया। प्रशासन की ओर से एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह ने राजदरबार परिसर के मुख्य द्वार पर देवी-देवताओं का पारंपरिक स्वागत किया। राज परिवार की ओर से पूर्व सांसद एवं पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने भी देवताओं का अभिनंदन कर मेले के सफल आयोजन की कामना की। देवलुओं की टोलियां देवताओं के रथों के साथ नाचते-गाते राजदरबार परिसर पहुंचीं। इस दौरान देव वाद्य यंत्रों की मधुर धुनें वातावरण में गूंज उठीं। पारंपरिक ढोल-नगाड़ों और करनाल की आवाज के साथ श्रद्धालु भी देवताओं के स्वागत में उमड़ पड़े। सांस्कृतिक एवं धार्मिक परंपराओं का प्रतीक है फाग मेला फाग मेले का यह आयोजन क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं का प्रतीक है। चार दिनों तक चलने वाले इस मेले में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों, लोकनृत्यों और पारंपरिक आयोजनों का भी आयोजन किया जाएगा। स्थानीय लोग और श्रद्धालु बड़ी संख्या में मेले में भाग लेकर देवी-देवताओं के दर्शन करेंगे और क्षेत्र की लोकसंस्कृति का आनंद उठाएंगे। श्रद्धालुओं का मानना है कि देवताओं की उपस्थिति से क्षेत्र में सुख-समृद्धि और खुशहाली का आशीर्वाद मिलता है। प्रशासन ने मेले के दौरान सुरक्षा, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं को सुचारू रखने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। राज दरबार पहुंचकर आशीर्वाद देते हैं देवी- देवता : प्रतिभा सिंह पूर्व सांसद एवं पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि फाग मेले में क्षेत्र के देवी-देवता राज दरबार पहुंचकर आशीर्वाद देते हैं। उन्होंने बुशहर राजवंश के खड़े होने का श्रेय देवताओं के आशीर्वाद को दिया और उनके प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कामना की कि देवताओं की कृपा सदा बनी रहे। नगर परिषद द्वारा देवलुओं के ठहरने और अन्य व्यवस्थाओं की समुचित व्यवस्था की गई है। यहां देखें फाग मेले से जुड़ी फोटो…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *