7 मार्च को चंबल रिवर फ्रंट पर फ्री एंट्री:राजस्थानी गौरव से रूबरू हो सकेंगे, साढ़े 4 बजे फागोत्सव मनाएं, शाम को म्यूजिक नाइट का आनंद लें

दैनिक भास्कर कोटा संस्करण के 27वें स्थापना दिवस के मौके पर कोटावासी 7 मार्च को दिनभर चंबल रिवर फ्रंट घूम सकेंगे। और राजस्थानी गौरव से रूबरू हो सकेंगे। इतना ही नहीं दोपहर साढ़े 4 बजे भास्कर के फागोत्सव, शाम को म्यूजिक नाइट का भी आनंद ले सकेंगे। 7 मार्च को चंबल रिवर फ्रंट (वेस्ट साइड) प्रवेश निशुल्क रहेगा। यहां दिनभर आप दोस्त और परिवार के साथ घूम सकेंगे। फागोत्सव के समय में परिवर्तन किया गया है। रिवर फ्रंट के शौर्य चौक पर अब दोपहर डेढ़ बजे की बजाय साढ़े 4 बजे फागोत्सव का धमाल मचेगा। भजन गायक पंकज मेड़तवाल और उनकी टीम द्वारा फाग की प्रस्तुति दी जाएगी। इस फाग उत्सव में फूलो की होली खेलने के लिए विशेष प्रकार के फूलों की पत्तियां दिल्ली व कोलकाता से मंगवाई जा रही है। जबकि म्यूजिक नाइट में सूफी गायक प्रखर जोजन प्रस्तुति। देंगे शाम 7:30 बजे चंबल माता की विशेष आरती होगी। राजस्थानी गौरव से रूबरू हो सकेंगे चंबल रिवर का वेस्ट साइड राजस्थानी गौरव का प्रतीक है। जब आप यहां घूमने आएंगे तो आपका प्रवेश ही शौर्य चौक से होगा। ये शौर्य चौक राजस्थान की वीरता और पराक्रम की कहानी बयां करता है। साथ ही यहां पर आपको पूरे राजस्थान भव्य वास्तुकला, राजपूताना विरासत एक ही जगह पर नजर आ जाती है। आप यहां घूम लिए तो मान लो कि आपने पूरे राजस्थान की वास्तुकला का भ्रमण कर लिया। यहां जयपुर का हवामहल भी दिखेगा तो चित्तौड़ का विजय स्तंभ भी। शेखावटी की राजपूताना संस्कृति दिखेगी तो मेहरानगढ़ के किले की भव्यता भी नजर आएगी। ये घाट विश्व रिकॉर्ड वाली संरचनाओं के लिए जाना जाता है। इनके अलावा यहां पर जवाहर घाट, गीता घाट, शांति घाट, नंदी घाट, तिरंगा घाट और जुगनू घाट आदि है, जो आपको रोमांचित कर देगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *