जाखड़ बने राष्ट्रीय वीर जाट सेना के जिला महासचिव:संगठन ने डीडवाना-कुचामन की जिम्मेदारी सौंपी, कार्यकारिणी का गठन शीघ्र

राष्ट्रीय वीर जाट सेना ने संगठन विस्तार के तहत लाडनूं के सक्रिय समाजसेवी महेंद्र जाखड़ को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें डीडवाना-कुचामन जिले का जिला महासचिव नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि चौधरी ने की है। जाखड़ इससे पहले संगठन की लाडनूं तहसील कार्यकारिणी में अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। संगठन के प्रति उनकी सक्रियता, समर्पण और समाजसेवा में योगदान को देखते हुए उन्हें जिला स्तर पर यह पद दिया गया है। नियुक्ति पत्र जारी करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि चौधरी ने विश्वास व्यक्त किया कि महेंद्र जाखड़ के नेतृत्व में जिले में संगठन की गतिविधियां और मजबूत होंगी। उन्होंने बताया कि संगठन का मुख्य उद्देश्य समाज में समरसता, भाईचारा और सौहार्दपूर्ण वातावरण को बढ़ावा देना तथा सामाजिक कुरीतियों को जड़ से समाप्त करना है। राष्ट्रीय नेतृत्व ने नवनियुक्त जिला महासचिव को जल्द ही जिला कार्यकारिणी का गठन कर संगठन को और सशक्त बनाने के निर्देश दिए हैं। महेंद्र जाखड़ की इस नियुक्ति पर क्षेत्र के युवाओं और समाज के प्रबुद्धजनों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *