फगवाड़ा ब्लॉक समिति चेयरमैन चुनाव हारी आप:सुरिंदर पाल आजाद जीते, वाइस चेयरपर्सन कांग्रेस से, आप ने कहा धांधली हुई, धरना देकर नारेबाजी

फगवाड़ा में गुरुवार को ब्लॉक समिति के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन चुनाव में विवाद हो गया। आम आदमी पार्टी ने धांधली का आरोप लगाकर बीडीपीओ दफ्तर के गेट पर धरना दिया और नारेजाबाजी की। पुलिस ने आप वर्करों को अंदर घुसने से रोक दिया और गेट बंद कर दिया।
इसके बाद आप वर्कर गेट पर घंटों डटे रहे और बीडीपीओ से बात करने पर अड़ गए। बता दें कि चुनाव में आजाद खड़े सुरिंदर पाल सिंह चैयरमैन और कांग्रेस से निशा रानी वाइस चेयरपर्सन के तौर पर चुने गए। कांग्रेस विधायक बलविंदर धालीवाल ने कहा कि आजाद सुरिंदर पाल को बसपा, शिरोमणि अकाली दल और कांग्रेस ने समर्थन दिया गया था। चुनाव का नतीजा आने पर आप पार्टी ने कांग्रेस विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल पर धांधली के आरोप लगाए। आप वर्करों ने कहा कि विधायक ने धक्के से चैयरमैन और चेयरपर्न बनाए हैं। वहीं प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस चुनाव में समिति मेंबर को गेट से बाहर रखा गया और गेट को बंद कर दिया गया। आप उम्मीदवार 3 वोट से हारा
बीडीपीओ ने बताया कि इस चुनाव में सुरिंदर को 12 वोट मिले और आप पार्टी से अजय कुमार को 9 वोट मिले। 3 वोट से आप उम्मीदवार हार गए। ब्लॉक समिति चेयरमैन का चुनाव आजाद चुनाव लड़ रहे सुरिंदर पाल ने जीता। वहीं वाइस चेयरपर्सन के चुनाव में कांग्रेस से निशा रानी और आप पार्टी से जसपाल सिंह में से निशा रानी ने जीत हासिल की।
सुरिंदर पाल को कांग्रेस और अकाली दल ने दिया समर्थन
आजाद जीतने वाले सुरिंदर पाल को कांग्रेस और अकाली दल ने समर्थन दिया है। आप के उम्मीदवार ने बीडीपीओ लेटर सौंपकर धांधली के आरोप लगाते हुए दोबारा से चुनाव करवाने की अपील की है। उन्होंने पत्र लिखकर आरोप लगाए कि कांग्रेस के विधायक बलविंदर धालीवाल ने अपने पद का नाजायज फायदा उठाते लेते हुए नियमों की उल्लंघना करते हुए गलत वोट डलवाई हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *