बरनाला में तेल संकट की अफवाह, पेट्रोल पंपों पर भीड़:ईरान-इजरायल तनाव की खबरों से घबराए लोग, ड्रमों में भरवा रहे पेट्रोल-डीजल

बरनाला जिले के भदौड़ में ईरान और इजरायल के बीच जारी तनाव के कारण तेल संकट की अफवाहें फैल गई हैं। इन अफवाहों के चलते पेट्रोल पंपों पर ईंधन भरवाने वालों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। बता दे कि सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाएं प्रसारित हो रही हैं, जिनमें दावा किया जा रहा है कि भारत के पास केवल कुछ दिनों का ही पेट्रोल और डीजल बचा है। इस दौरान लोगों में यह डर बैठ गया है कि यदि अंतरराष्ट्रीय युद्ध लंबा चला तो भविष्य में ईंधन की भारी किल्लत हो सकती है। इसी आशंका के चलते आम जनता और किसान अपने वाहनों की टंकियां भरवाने के साथ-साथ बड़े-बड़े ड्रमों और घरों में बनी टंकियों में भी तेल का भंडारण कर रहे हैं। बड़ी मात्रा में तेल खरीद रहे लोग किसान विशेष रूप से कृषि कार्यों में भविष्य में आने वाली बाधाओं से बचने के लिए बड़ी मात्रा में तेल खरीद रहे हैं। एक स्थानीय पेट्रोल पंप मालिक ने बताया कि युद्ध की स्थिति पैदा होने से पहले उनके पंप पर प्रतिदिन 2 से 3 हजार लीटर डीजल बिकता था। प्रशासन ने लोगों से की अपील हालांकि, इन अफवाहों के फैलने के बाद डीजल की मांग में अचानक भारी उछाल आया है और अब रोजाना 14 से 15 हजार लीटर डीजल बिक रहा है। प्रशासन लगातार लोगों से संयम बरतने की अपील कर रहा है। इसके बावजूद, सोशल मीडिया पर चल रही अपुष्ट खबरों ने आम आदमी के मन में असुरक्षा की भावना पैदा कर दी है। नतीजतन, पंपों पर लंबी कतारें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं और तेल के अभाव की आशंका गहराती जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *