बिलासपुर में पुलिस की सख्ती का असर…नहीं हुआ हुड़दंग:शराब पीकर उत्पात मचाने वालों की हुई गिरफ्तारी, जिले में मारपीट के 72 केस दर्ज

बिलासपुर में होली पर्व के दौरान पुलिस की सख्ती का असर दिखा। होली की मस्ती में शराब पीकर उत्पात मचाने वालों की धरपकड़ चलती रही। हालांकि, इस दौरान मारपीट की छोटी-मोटी घटनाएं सामने आई। सख्त पुलिसिंग की वजह से जिले में मारपीट के 72 मामले दर्ज किए गए। होली पर्व पर पुलिस की टीम शहर से लेकर गांव तक अलर्ट रही। पर्व के दौरान जिले में 4 एएसपी, 9 डीएसपी, सभी टीआई और एसआई सहित 800 जवान तैनात रहें। वहीं, 81 पेट्रोलिंग पार्टियां लगातार गश्त करती रही। इसके अलावा होली पर हुड़दंग और अपराध रोकने पुलिस ने सख्त रवैया अपनाते हुए बदमाशों की धरपकड़ भी की। होली में पुलिस का बड़ा एक्शन जिलेभर में होली के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की। चौक-चौराहों पर हुड़दंग मचाने वालों को पुलिस समझाइश देती रही। मारपीट और गुंडागर्दी करने वालों के खिलाफ 72 मामले दर्ज किए गए और कुछ अपराधियों को गिरफ्तार भी किया गया। कुछ जगहों पर छोटी-मोटी मारपीट की घटनाएं सामने आईं, लेकिन समय रहते पुलिस की सक्रियता से हालात पर काबू पा लिया गया। पुलिस की सख्ती की वजह से कोई बड़ी वारदात नहीं हुई। एसएसपी बोले- शांति पूर्ण माहौल में मना त्योहार एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया कि जिले में पुलिस होली के दौरान तीन दिन लगातार सक्रिय रही। इस दौरान सघन पेट्रोलिंग और जांच की गई। होली से पहले और बाद तक पुलिस ने तीन दिन लगातार पहरेदारी की। इस दौरान प्रमुख चौक-चौराहों पर सख्त निगरानी रही। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। वहीं, पेट्रोलिंग और त्वरित कार्रवाई से उपद्रवियों पर काबू पाया गया। पुलिस की सख्ती और मुस्तैदी की वजह से जिले में कहीं भी बड़ी घटना नहीं हुई। आम लोगों ने भी सहयोग किया और सौहार्दपूर्ण तरीके से होली मनाई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *