महादेव कावरे बने पत्रकारिता विश्वविद्यालय के कुलपति:बलदेव भाई शर्मा का कार्यकाल 4 मार्च को खत्म, नए कुलपति की नियुक्ति तक कमिश्नर को मिला प्रभार

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार यूनिवर्सिटी, रायपुर के नए कुलपति के रूप में रायपुर संभाग के कमिश्नर महादेव कावरे ने पदभार ग्रहण किया है। यूनिवर्सिटी ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर राज्यपाल एवं कुलाधिपति को सूचित किया है। पूर्व कुलपति ने किया स्वागत नए कुलपति का स्वागत कुलसचिव सुनील कुमार शर्मा (रा.प्र.से.) ने किया। इस दौरान एक संक्षिप्त कार्यक्रम में निवर्तमान कुलपति बलदेव भाई शर्मा को शॉल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर यूनिवर्सिटी के शिक्षक, अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। छात्रों के लिए नए निर्देश कुलपति कावरे ने विश्वविद्यालय प्रशासन को निर्देश दिए कि शैक्षणिक गतिविधियों को पूरी ईमानदारी से संचालित किया जाए। उन्होंने छात्रों की समग्र उन्नति और व्यवहारिक ज्ञान पर जोर देते हुए कहा कि अध्ययन विभाग में रेगुलर स्टडी के साथ प्रैक्टिकल ट्रेनिंग दी जाए, जिससे विद्यार्थी इंडस्ट्री के लिए बेहतर तरीके से तैयार हो सकें। मीडिया शिक्षा को रोजगार से जोड़ने पर जोर कावरे ने कुलसचिव को निर्देशित किया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के अनुरूप पत्रकारिता और मीडिया शिक्षा को उद्योगों से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि मीडिया इंडस्ट्री के साथ लिंकेज प्रोग्राम और अकादमिक करिकुलम को और बेहतर बनाया जाए, ताकि छात्रों को रोजगारोन्मुखी ट्रेनिंग मिले। राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का लक्ष्य उन्होंने इस विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय मीडिया गुरुकुल के रूप में विकसित करने का संकल्प लिया और कहा कि कुशाभाऊ ठाकरे की प्रेरणा से यह संस्थान देशभर में अपनी प्रतिष्ठा बनाएगा। गरीब और दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए अवसर कुलपति ने कहा कि छत्तीसगढ़ के सुदूर अंचलों, ओबीसी, एससी, एसटी और आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को मीडिया शिक्षा से अधिक से अधिक लाभ मिलना चाहिए। उन्होंने छत्तीसगढ़ शासन की नीतियों और सुशासन के अनुरूप पत्रकारिता और मीडिया शिक्षा को समाज के सभी वर्गों तक पहुंचाने पर जोर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *