सुहागपुरा में जीजा के घर में फंदे से लटका युवक:15 दिन से रह रहा था, मकान के निर्माण में कर रहा था काम

प्रतापगढ़ के सुहागपुरा थाना क्षेत्र के हागरीखेड़ा गांव में एक युवक ने अपने जीजा के घर में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। घटना बुधवार रात की बताई जा रही है। गुरुवार सुबह सूचना मिलने पर सुहागपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से उतारा पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में शव को फंदे से उतारा और जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान मालिया थाना सुहागपुरा निवासी रूपलाल (18) पुत्र जीवाजी मीणा के रूप में हुई है। 15 दिन से जीजा के घर रह रहा था जानकारी के अनुसार, रूपलाल पिछले करीब 15 दिनों से अपने जीजा शंकरलाल मीणा के हागरीखेड़ा स्थित घर पर रह रहा था। बताया गया कि जीजा के मकान का निर्माण कार्य चल रहा था और रूपलाल वहीं रहकर मजदूरी का काम भी कर रहा था। पिता ने दी रिपोर्ट गुरुवार शाम 4 बजे जिला अस्पताल की मोर्च्युरी में मृतक के पिता जीवाजी मीणा ने पुलिस को रिपोर्ट दी। उन्होंने बताया कि अज्ञात कारणों के चलते रूपलाल ने अपने जीजा के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। जांच में जुटी पुलिस सुहागपुरा थानाधिकारी मनीष वैष्णव ने बताया कि परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस आत्महत्या के कारणों की गहनता से जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *