दुबई में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी:वीजा, टिकट, इंश्योरेंस के नाम पर रुपए हड़पे, अब पीड़ित को मिल रही धमकी

जोधपुर में दुबई में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी की गई। काफी समय बीतने के बाद भी वीजा या टिकट नहीं मिला। पीड़ित ने रुपए मांगे तो धमकी देने लगे। मामला बोरानाडा थाने का है। पीड़ित मनोहर लाल पुत्र मोहरसिंह निवासी राजगढ़ (चूरू) हाल रीको ऑफिस के पीछे बोरानाडा ने कोर्ट में परिवाद के जरिए रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में मनोहर लाल ने बताया गया कि खेताराम निवासी हीरा की ढाणी, बाड़मेर ने 18 जुलाई 2025 को फोन कर खुद को दुबई में रहने वाला बताया। उसने दुबई में अच्छी नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया। इसके बाद ठाकराराम चौधरी निवासी गोरसियों का तला, काश्मीर शिव बाड़मेर ने संपर्क कर वीजा, टिकट, इंश्योरेंस और कंपनी का ऑफर लेटर दिलवाने के नाम पर 75 हजार रुपए जमा कराने को कहा। तीन बार में 76 हजार रुपए लिए पीड़ित ने बताया कि आरोपियों के विश्वास में आकर उसने 22 जुलाई 2025 को ठाकराराम चौधरी के पंजाब नेशनल बैंक बोरानाडा शाखा के खाते में 50 हजार रुपए नकद जमा करवाए। उसी दिन 20 हजार रुपए गूगल-पे के माध्यम से ट्रांसफर किए। इसके बाद में 3 अक्टूबर 2025 को 6 हजार रुपए और भेजे। इस तरह कुल 76 हजार रुपए आरोपियों ने ले लिए। परिवादी का आरोप है कि लंबे समय बाद भी न तो वीजा, टिकट या इंश्योरेंस उपलब्ध कराया गया और न ही रकम वापस लौटाई गई। अब धमकी दे रहे है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *