रात में खेत की रखवाली करने गए किसान को हलचल महसूस हुई तो टार्च जलाई। किसान से 150 मीटर दूर लेपर्ड खड़ा था। किसान जोर से चिल्लाया तो लेपर्ड भाग निकला। साथी किसान मौके पर जुट गए। मामला जालोर के भाद्राजून थाना इलाके के रामा गांव का है। घटना बुधवार रात की है। जानकारी के अनुसार- रामा गांव के निवासी किसान रूपाराम पटेल बुधवार रात घर से टॉर्च लेकर खेतों की रखवाली के लिए निकले थे। इस दौरान टॉर्च की रोशनी में लेपर्ड नजर आया। चिल्लाने के कारण रूपाराम की जान बच गई और लेपर्ड भाग गया। एक दिन पहले मंगलवार को लेपर्ड भाद्राजून इलाके के ही धुम्बा का गोलिया गांव में नजर आया था। रामा गांव में लेपर्ड के पगमार्क.. वन विभाग को दी सूचना रूपाराम को रामा गांव में लेपर्ड नजर आने की सूचना ग्रामीणों ने भाद्राजून नाका प्रभारी भंवरलाल बिश्नोई को दी। नाका प्रभारी गुरुवार सुबह रामा गांव पहुंचे और लेपर्ड के पगमार्क देखे। वन विभाग लेपर्ड की तलाश कर रहा है। इलाके के ग्रामीणों को वन विभाग ने सतर्क रहने को कहा है। लगातार लेपर्ड मूवमेंट बुधवार रात रामा गांव में, मंगलवार की रात धुम्बा का गोलियां गांव में लेपर्ड नजर आ चुका है। इससे पूर्व सप्ताहभर पहले भी इसी इलाके में लेपर्ड की सूचना दी गई थी। वन विभाग ने पिंजरा लगाया था लेकिन लेपर्ड पकड़ नहीं आया तो पिंजरा हटा दिया था। यह खबर भी पढ़े…जालोर में लेपर्ड की मूवमेंट से दहशत:रात को खेत में रखवाली कर रहे युवक को दिखा, पगमार्ग मिले


