धोती-कुर्ता और साफा पहन बग्घी में बैठकर आए थानेदार:घाघरा-लूगड़ी में पुलिसकर्मी ने किया डांस; जवानों पर वाटर कैनन से पानी की बौछार

अजमेर, कोटा समेत प्रदेश के कई जिलों में गुरुवार को पुलिसकर्मियों ने होली (धुलंडी) मनाई। अजमेर पुलिस लाइन में अफसरों और पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली खेली। डीजे की धुनों पर डांस किया। पुलिसकर्मियों ने अजमेर कलेक्टर लोकबंधु और आईजी राजेंद्र सिंह को कंधों पर बैठाकर डांस किया। वहीं, एसपी वंदिता राणा काला चश्मा लगाकर होली खेलने पहुंचीं। उन्होंने जवानों को रंग लगाकर जश्न मनाया। पुलिसकर्मियों पर वाटर कैनन से पानी के बौछार कर होली खेली गई। कोटा पुलिस लाइन में एसपी तेजस्वनी गौतम ने पुलिसकर्मियों के साथ होली खेली। पुलिसकर्मी धोती-कुर्ता पहनकर पारंपरिक अंदाज में डीजे की धुन पर थिरकते नजर आए। एसपी ने भी जवानों के साथ डांस किया। कोटा के गुमानपुरा थाना अधिकारी महेश कारवाल बग्घी में सवार होकर पुलिस लाइन पहुंचे। वे राजस्थानी वेशभूषा धोती-कुर्ता और साफा पहने हुए थे। बग्घी के आगे जवान डांस कर रहे थे। घाघरा-लूगड़ी पहनकर नाचा पुलिस का जवान सवाई माधोपुर में पुलिसकर्मियों ने एसपी अनिल कुमार बेनीवाल के साथ होली खेली। पुलिसकर्मियों ने डीजे पर राजस्थानी गीतों पर जमकर धमाल मचाया। भरतपुर में पुलिसकर्मियों ने कलेक्टर कमर चौधरी और एसपी दिगंत आनंद को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। पुलिसकर्मी दोनों को कंधों पर बैठाकर नाचे। बारां पुलिस लाइन में एसपी अभिषेक अंदासु और एएसपी राजेश चौधरी ने पुलिसकर्मियों के साथ होली सेलिब्रेट की। जवानों ने एसपी और एएसपी को कंधों पर उठाकर डांस किया। डीग पुलिस लाइन में हेड कॉन्स्टेबल अतर सिंह ने घाघरा-लूगड़ी पहनकर महिला का वेश धारण कर साथी जवानों के साथ डांस किया। डूंगरपुर में जवानों ने कलेक्टर अंकित कुमार सिंह और एसपी मनीष कुमार को कंधों पर उठाकर ढोल की थाप पर डांस कर एंजॉय किया। करौली में पुलिसकर्मियों ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर डांस किया। इस दौरान स्थानीय होली गायक मंडलियों ने पारंपरिक गीत प्रस्तुत किए। भीलवाड़ा पुलिस लाइन में एसपी धर्मेंद्र सिंह ने जवानों को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और डीजे पर डांस किया। देखिए, पुलिसकर्मियों की होली की PHOTOS… … पल-पल की अपडेट के लिए ब्लॉग पढ़िए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *