बरनाला में प्लॉट पर कब्जे की कोशिश:विरोध करने पर जान से मारने की धमकी का आरोप; 2 पर केस दर्ज

बरनाला जिले में एक महिला के प्लॉट पर कथित तौर पर कब्जा करने की कोशिश और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस स्टेशन सिटी-2 एसएचओ चरणजीत सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता मंदीप कौर के बयान के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। आरोपियों की पहचान बाबा फरीद नगर, बरनाला निवासी जगतार सिंह और बजरंगी राम के रूप में हुई है। जान से मारने की धमकी का आरोप मंदीप कौर ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि 8 अगस्त, 2025 से 10 जनवरी, 2026 के बीच आरोपी उसके बाबा फरीद नगर, हंडियाया रोड स्थित प्लॉट पर जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने कथित तौर पर उन्हें जान से मारने की धमकियां दीं। मंदीप कौर के अनुसार, आरोपियों द्वारा लगातार प्लॉट पर कब्जा करने की कोशिशों से वह काफी परेशान थीं। पुलिस मामले की जांच कर रही इसके बाद मंदीप कौर ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने जगतार सिंह और बजरंगी राम के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *