न्यूयॉर्क में मनाया जाएगा राजस्थान दिवस और होली स्नेह मिलन:RANA का आयोजन 28 मार्च को; सांस्कृतिक संध्या में पेरिस से अनवर हुसैन की प्रस्तुति

अमेरिका में प्रवासी राजस्थानियों की संस्था राजस्थान एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका (RANA) की ओर से 28 मार्च को भारत का वाणिज्य दूतावास, न्यूयॉर्क में राजस्थान दिवस और होली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं का उत्सव मनाया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान आयोजित सांस्कृतिक संध्या में पेरिस से प्रसिद्ध कलाकार अनवर हुसैन अपने लोकप्रिय बॉलीवुड महाराजा बैंड के साथ वर्चुअल प्रस्तुति देंगे। वहीं सुप्रसिद्ध कवि अभिनव शुक्ला विशेष काव्य पाठ प्रस्तुत करेंगे।
फिलाडेल्फिया में 14 मार्च को गणगौर महोत्सव इससे पहले 14 मार्च को फिलाडेल्फिया राजस्थानी मंडल (PARAM) भारतीय मंदिर द्वारा में 19वां गणगौर महोत्सव मनाया जाएगा। PARAM के अध्यक्ष डॉ. रवि मुरारका ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में न्यूयॉर्क स्थित भारत के महावाणिज्यदूत विनय श्रीकांत प्रधान मौजूद रहेंगे। समारोह में प्रेम भंडारी, अध्यक्ष RANA, विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। कई संस्थाओं के सहयोग से आयोजन RANA पहली बार राजस्थान दिवस और होली स्नेह मिलन का आयोजन कई संस्थाओं के सहयोग से कर रहा है। इनमें जयपुर फुट यूएसए, ब्रुहुड एनवाई सीनियर्स, अमेरिकन पंजाबी सोसाइटी, एसोसिएशन ऑफ इंडियंस इन अमेरिका और टीम एड शामिल हैं। दो संरक्षक सदस्यों को श्रद्धांजलि हाल ही में आयोजित बोर्ड बैठक में RANA ने अपने दो सम्मानित संरक्षक सदस्यों—विश्वविख्यात अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. चित्रंजन राणावत और प्रख्यात जौहरी धर्म चंद हीरावत को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इन दोनों ने संस्था की स्थापना से लेकर पिछले 27 वर्षों तक महत्वपूर्ण सेवाएं दीं। चार नए संरक्षक सदस्य नियुक्त दोनों के निधन के बाद RANA ने सर्वसम्मति से चार नए संरक्षक सदस्यों के नामांकन का निर्णय लिया। संस्था में संरक्षक सदस्यता अत्यंत प्रतिष्ठित पद माना जाता है, जिसके लिए एकमुश्त 25 लाख रुपए का योगदान निर्धारित है। नव-नामित संरक्षक सदस्य: RANA अध्यक्ष प्रेम भंडारी ने बोर्ड की ओर से सभी नए संरक्षक सदस्यों का स्वागत किया। वहीं RANA के महासचिव रवि जागढ़ ने इस संबंध में विस्तृत प्रेस विज्ञप्ति मीडिया के साथ साझा की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *