2575 रुपए प्रति क्विंटल में होगी गेहूं की खरीद:10 मार्च से शुरू होगी ​खरीददारी, 150 रुपए हुई बोनस राशि

राजस्थान सरकार ने किसानों के लिए बड़ा फैसला लिया है। राज्य में 10 मार्च से गेहूं की खरीद शुरू होगी। सरकार ने किसानों को राहत देते हुए बोनस राशि 125 रुपए से बढ़ाकर 150 रुपए प्रति क्विंटल कर दी है। इस तरह किसानों को गेहूं का कुल न्यूनतम समर्थन मूल्य 2575 रुपए प्रति क्विंटल मिलेगा। श्रीगंगानगर जिला कलेक्टर डॉ. मंजू के अनुसार, जिले की मंडियों में गेहूं की खरीद 10 मार्च से 30 जून 2025 तक चलेगी। यह खरीद राजस्थान कृषक समर्थन योजना के तहत की जाएगी। कलेक्टर ने सभी एसडीएम, संयुक्त निदेशक कृषि और संयुक्त निदेशक विपणन को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की जानकारी ज्यादा से ज्यादा किसानों तक पहुंचाई जाए। जिले में गेहूं खरीद की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं। कलेक्टर के मुताबिक यह फैसला किसानों के लिए फायदेमंद साबित होगा। इससे उनकी मेहनत का उचित मूल्य मिल सकेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *