तीन दिवसीय उत्सव जेस्ट ‘2025 का रंगारंग समापन:सिंगर पर्मिश वर्मा के संगीतमय प्रस्तुति पर झूमे स्टूडेंट्स, मंच पर फैशन शो भी रहा खास

सेंट जेवियर्स कॉलेज जयपुर के वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव जेस्ट ’25 का समापन शानदार प्रस्तुतियों के साथ हुआ। इस तीन दिवसीय उत्सव के आखिरी दिन कैंपस में उत्साह का माहौल देखने को मिला। दिन की शुरुआत यूथ पार्लियामेंट से हुई। इसके बाद जेस्ट प्रीमियर लीग, ट्रेजर हंट और इन वोग फैशन शो का आयोजन किया गया। सभी प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। समापन समारोह में कॉलेज के प्रिंसिपल रेवरेंड फादर डॉ. अरोक्या स्वामी और वाइस प्रिंसिपल रेवरेंड फादर डॉ. रेमंड केरुबिन ने विजेताओं को सम्मानित किया। इस मौके पर आयोजकों, समन्वयकों और सभी समितियों के सदस्यों को भी उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। शाम को आर्टिस्ट नाइट का आयोजन हुआ। डीजे ऑडियो बैट की धुनों पर युवाओं ने जमकर नृत्य किया। कार्यक्रम में पर्मिश वर्मा के प्रस्तुति ने समां बांधा । उनके गानों पर दर्शकों ने खूब आनंद लिया। जेस्ट का 13वां संस्करण समन्वयक आकांक्षा अरोड़ा और सहायक समन्वयक नीतू शर्मा के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *