राजस्थान के टॉप प्लेयर्स को सम्मानित करेगी RCA एडहॉक कमेटी:प्रदेश के पूर्व क्रिकेटर्स के नाम पर पुरुष और महिला वर्ग में दिए जाएंगे अवार्ड

राजस्थान क्रिकेटर एसोशिएशन के एडहॉक कमेटी द्वारा मौजूदा क्रिकेट सत्र में शानदार प्रदर्शन करने वाले प्रदेश के टॉप खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए जयपुर में मार्च महीने के आखिरी सप्ताह में अवॉर्ड फंक्शन का आयोजन किया जाएगा। जिसमें खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ प्रदेश के टॉप खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे। एडहॉक के सदस्य विमल शर्मा ने बताया कि बीसीसीआई की राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में राजस्थान के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले पुरुष और महिला खिलाड़ियों को उनके आयु वर्ग के हिसाब से अवार्ड दिया जाएगा। इन अवार्ड्स के नाम राज्य के पूर्व क्रिकेट लीजेंड्स के नाम पर रखे जाएंगे। ताकि उनके योगदान को याद किया जा सके। उन्होंने बताया कि अवार्ड समारोह मार्च के अंतिम सप्ताह में आयोजित होगा। जिसमें राजस्थान के पूर्व रणजी कप्तानों और मौजूदा राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को भी आमंत्रित किया जाएगा। शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन कर देश का प्रतिनिधित्व करने वाले युवा खिलाड़ियों को सर्वश्रेष्ठ इमर्जिंग प्लेयर अवॉर्ड दिया जाएगा। इसके साथ ही क्रिकेट प्रशासन में भूमिका निभाने वाले वरिष्ठ खेल प्रशासकों को मरणोपरांत लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *