बीजेपी विधायक बोले-कांग्रेस राज में 3 नहरें हरियाणा को दी:कांग्रेस MLA ने कहा- शर्म करो, शहीदों के बच्चे पानी के लिए भटक रहे

बीजेपी विधायक गुरवीर सिंह ने जलदाय और जल संसाधन विभाग की अनुदान मांगों पर बहस के दौरान कांग्रेस सरकार पर तंज कसा और गंभीर आरोप लगाए। गुरवीर सिंह ने कहा- आपके जादूगर सीएम 2008 से 2013 में आए। लोहगढ़ हेड पर 3 नहर हरियाणा को दी, क्योंकि आपके मंत्री और चीफ इंजीनियर की जमीनें हरियाणा में थी। हमारा डेलिगेशन उस वक्त सीएम से मिला था और इस पर सवाल उठाए थे कि हमारा पानी हरियाणा को क्यों दे दिया? कांग्रेस विधायक श्रवण कुमार ने कहा- जितने मुख्यमंत्री बने उन मुख्यमंत्रियों ने अपने अपने इलाकों का विकास करवाया। झुंझुनूं जिला पानी के अभाव में रहा। मोहनलाल सुखाड़िया सीएम बने तो उदयपुर की तरफ विकास कर दिया। अशोक गहलोत बने तो जोधपुर की तरफ कर दिया। शिवचरण माथुर बने तो भीलवाड़ा की तरफ कर दिया। हरिदेव जोशी ने बांसवाड़ा और वसुंधरा राजे ने झालावाड़ की तरफ विकास किया। श्रवण कुमार ने कहा- झुंझुनूं जिले के लिए तो शहीद होना ही लिखा है। देश के लिए अपने प्राण देने वाले शहीदों के बच्चे पानी के लिए सड़कों पर घूम रहे हैं। शर्म करो, हमारे शहीदों के बच्चे पानी के लिए भटक रहे हैं। हमारा मुख्यमंत्री नहीं बना तो विकास अधूरा रहा। जलदाय मंत्री को झुंझुनूं को पानी देना चाहिए। इस बार अगर मैं पानी नहीं पहुंचा पाया तो चुनाव नहीं लड़ूंगा। मैंने पानी का वादा करके चुनाव लड़ा है। इस साल नवंबर तक हो सकते हैं शहरी निकाय चुनाव
राजस्थान में शहरी निकाय चुनाव इस साल नवंबर तक हो सकते हैं। वन स्टेट-वन इलेक्शन की घोषणा के बाद निकाय चुनावों की घोषणा का इंतजार किया जा रहा है। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने बुधवार को विधानसभा में सरकार से सवाल किय कि- सभी को चिंता हो रही है, चुनाव कब होंगे? जवाब में यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा- नवंबर 2025 तक हो सकते हैं चुनाव। वहीं, भाजपा विधायक दीप्ति माहेश्वरी के ईवीएम को लेकर पूछे सवाल पर कहा कि- कम पड़ने पर पड़ोसी राज्यों से मांग लेंगे। राजस्व मंत्री-उपनेता प्रतिपक्ष में नोकझोंक
प्रश्नकाल में किसानों के राजस्व रिकॉर्ड में गलतियों से जुड़े सवाल पर राजस्व मंत्री हेमंत मीणा के जवाब को लेकर सदन में जमकर नोकझोंक हो गई। उपनेता प्रतिपक्ष रामकेश मीणा ने सवाल करते हुए जब क​हा कि जनता त्राहिमाम कर रही है। जनता को क्या जवाब देंगे? इस पर स्पीकर ने कहा कि सीधा सवाल पूछना चाहिए। इन बातों का कोई मतलब नहीं है। राजस्व मंत्री हेमंत मीणा ने कहा कि इनके सवाल का कोई मतलब नहीं है। ये भाषण दे रहे हैं। संसदीय कार्यमंत्री जोगाराम पटेल ने पलटवार करते हुए कहा कि ये गलतियां आपकी सरकारों की है। स्कूलों में अब री-टोटलिंग के साथ होगी री-चेकिंग
राजस्थान के सरकारी स्कूलों में भी अब री-टोटलिंग के साथ री-चेकिंग की व्यवस्था भी की जाएगी। इसके साथ ही बोर्ड परीक्षा में नकल और धांधली रोकने के लिए अलग-अलग एक्सपर्ट से पेपर सेट तैयार करवाए जाएंगे। यह घोषणा शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने मंगलवार को विधानसभा सत्र के दौरान की है। पूरी खबर पढ़िए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *