फाइनेंस बैंक का मैनेजर पंखे से लटका मिला:टोडारायसिंह शहर में साथियों के साथ किराये के मकान में रहता था

टोंक जिले के टोडारायसिंह शहर में किराये के मकान में रह रहे फाइनेंस बैंक के मैनेजर का शव बुधवार को पंखे से लटका मिला। इसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उतारा। परिजनों ने किसी पर शक नहीं जताया है। पुलिस शुरुआती जांच में इसे सुसाइड मान रही है। थाना प्रभारी हरिराम ने बताया कि इंदोकिया पंचायत क्षेत्र के गादोपत निवासी महावीर (40) पुत्र जगदीश यादव टोडारायसिंह में एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक में मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। वे जयपुर रोड के पास धाकड़ कालोनी में किराए के भवन में रहते थे। उनके साथ पांच-छह कर्मचारी और भी उसी मकान में बने कमरों में रहते थे। वे बुधवार दोपहर तक बाहर दिखाई नहीं दिए तो साथियों ने कमरे का दरवाजा खटखटाया। दरवाजा अंदर से दरवाजा बंद था। फिर उसके साथियों ने आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। इस दौरान पड़ोसी और कुछ लोग भी वहां पहुंचे और खिड़की से देखा तो मैनेजर पंखे से रस्सी के सहारे लटका दिखाई दिया। शव के नीचे पानी का कैम्पर पड़ा हुआ था। यह खबर आस-पास में फैली तो सनसनी सी फैल गई। कुछ ही देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। बाद में पुलिस पहुंची और शव को उतार कर अस्पताल ले गई। जहां उसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बाद में परिजनों को बुलाकर उसका पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि महावीर महिलाओं के समूह की एयू फाइनेंस कंपनी का मैनेजर था। पुलिस ने मृतक के भाई की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने किसी पर कोई संदेह नहीं जताया है। इनपुट: सुभाष पांडे, टोड़ारायसिंह

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *