दीया कुमारी को आईफा अवॉर्ड का दिया इन्विटेशन:आयोजकों ने सचिवालय में की मुलाकात, दो दिन होंगे इवेंट

जयपुर में दो दिन होने वाले आईफा अवाॅर्ड को लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। बुधवार को समारोह के आयोजकों ने डिप्टी सीएम दीया कुमार से मुलाकात की। इस दौरान आईफा अवार्ड्स आयोजन समिति के सदस्य सब्बास जोसेफ, कविता वकील ने समाराेह के लिए इन्विटेशन दिया। इस दौरान आयोजकों की ओर से इस इवेंट को लेकर भी चर्चा की गई। साथ में इसकी तैयारियों को लेकर भी बात की है। गौरतलब है कि 8 और 9 मार्च को अवॉर्ड शो जयपुर में होने जा रहा है। इस इवेंट को लेकर कई टीम भी जयपुर पहुंच गई है। इसी कड़ी में बुधवार को आईफा के को-फाउंडर आंद्रे टिमिन्स भी जयपुर पहुंचे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *