7 मार्च को बिड़ला ऑडिटोरियम में महासम्मेलन:नायक समाज की जनजातीय अधिकारों की मांग

जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में 7 मार्च को अखिल भारतीय नायक महासभा का महासम्मेलन होगा। इसी संदर्भ में बुधवार को प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। इस प्रेसवार्ता में कई प्रमुख पदाधिकारी मौजूद थे। इनमें पूर्व जिला प्रमुख गोविंद सिंह परमार, राष्ट्रीय महासचिव ओम भाटी और प्रदेश युवा अध्यक्ष सुशील नायक शामिल थे। साथ ही जिला अध्यक्ष सेवाराम नायक, आशीष नायक, मुखराम नायक, गगन नायक, सतीश पंवार और चंदू नायक भी उपस्थित रहे।राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र कुमार नायक ने बताया कि महासम्मेलन का मुख्य उद्देश्य समाज के आरक्षण की लंबित मांग को पूरा करवाना है। उन्होंने एक अहम मुद्दा उठाते हुए कहा कि 13 मई 2013 को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के पोर्टल पर नायक को नायका लिखा गया। उनका आरोप है कि यह किसी साजिश के तहत किया गया, जिसे सुधारने की आवश्यकता है। इस महासभा के सम्मेलन में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और समाज कल्याण मंत्री डॉ.अविनाश गहलोत शामिल होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *