जैतसर के 3 जीबी मिनी बैंक में घोटाला:लोगों के जमा 10 करोड़ रुपए डूबे, विधायक गेदर ने मंत्री से की जांच की मांग

सूरतगढ़ विधायक डूंगर राम गेदर ने मंगलवार को सहकारिता विभाग के राज्यमंत्री गौतम कुमार को पत्र सौंपकर 2 जीबी ग्राम सेवा सहकारी समिति लिमिटेड के 3 जीबी मिनी बैंक में हुए गबन की उच्च स्तरीय जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि बैंक में 10 करोड़ से अधिक का गबन होने से ग्रामीणों राशि डूब गई है। पत्र में विधायक गेदर ने बताया कि जैतसर स्थित इस मिनी बैंक में लगभग सात गांवों के खाताधारकों की जमा राशि में गबन की घटना सामने आई है। प्रभावित खाताधारकों की करीब 10 करोड़ रुपए से अधिक की राशि बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा गबन कर ली गई है। यह राशि उन लोगों की थी, जिन्होंने अपनी मेहनत-मजदूरी और कृषि कार्य से अर्जित धन बच्चों की शिक्षा, विवाह और अन्य जरूरी कार्यों के लिए बैंक में एफडीआर और बचत खातों के माध्यम से जमा किया था। विधायक गेदर ने कहा कि जब खाताधारकों को इस गबन के बारे में जानकारी मिली, तो वे काफी परेशान हो गए और बैंक पर ताला लगे होने के कारण वे अपनी जमा पूंजी वापस पाने में असमर्थ हैं। इस घटना के बाद ग्रामवासियों और खाताधारकों ने विरोध स्वरूप धरना-प्रदर्शन भी किया है। पत्र में विधायक ने मंत्री से अनुरोध किया कि इस मामले की शीघ्रता से जांच की जाए और खाताधारकों को उनकी जमा राशि का भुगतान किया जाए, ताकि उन्हें न्याय मिल सके और उनकी परेशानियों का समाधान हो सके। विधायक डूंगर राम गेदर ने यह भी कहा कि इस तरह के मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जा सकती और शासन-प्रशासन को इस पर तुरंत ध्यान देने की आवश्यकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *