जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गुरुवार को मुंबई से आई फ्लाइट पहली कोशिश में लैंड नहीं हो पाई। करीब 12 मिनट बाद दूसरी कोशिश में फ्लाइट की लैंडिंग हुई। इस दौरान पैसेंजर्स की सांसें अटकी रहीं। प्लेन में क्रू समेत 147 लोग सवार थे। एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX-1280 ने सुबह 7:37 बजे मुंबई से जयपुर के लिए उड़ान भरी थी। फ्लाइट ने सुबह करीब 9:20 बजे जयपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग का प्रयास किया। लेकिन फ्लाइट की प्रॉपर लैंडिंग नहीं हो सकी। ऐसे में पायलट ने विमान को रनवे टच कराने के तुरंत बाद दोबारा टेकऑफ करवा दिया। फ्लाइट को गो-अराउंड पर रखा। फ्लाइट को कुछ देर तक हवा में रखते हुए दोबारा लैंडिंग की तैयारी की गई। करीब 12 मिनट बाद पायलट ने सुबह करीब 9:32 बजे दूसरी प्रयास में फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग करवाई। फ्लाइट के सुरक्षित उतरने के बाद पैसेंजर्स ने राहत की सांस ली। एविएशन सूत्रों के अनुसार लैंडिंग के दौरान पायलट की अनस्टेबल एप्रोच की वजह से फ्लाइट पहले प्रयास में लैंड नहीं हो पाई थी। 20 दिन पहले भी रनवे टच कर फिर उड़ी थी फ्लाइट इससे पहले 12 फरवरी को एअर इंडिया की मुंबई-जयपुर फ्लाइट AI-2781 की लैंडिंग फेल हो गई थी। पायलट टचडाउन से ठीक पहले फ्लाइट को दोबारा हवा में ले गया था। करीब 12 मिनट बाद दूसरे प्रयास में फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग हो पाई थी। ….. यह खबर भी पढ़ें… जयपुर एयरपोर्ट पर रनवे टच कर फिर उड़ी फ्लाइट:एयर इंडिया के विमान की दूसरे प्रयास में सफल लैंडिंग; उड़ान लेट होने पर गुस्सा हुए सांसद जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एअर इंडिया की मुंबई-जयपुर फ्लाइट AI-2781 को पायलट टचडाउन से ठीक पहले दोबारा हवा में ले गया। करीब 12 मिनट बाद दूसरे प्रयास में फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग हो पाई। (पूरी खबर पढ़ें)


