युवक ने घर में फंदा लगाकर किया सुसाइड:बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को दी सूचना, मां गई थी शादी समारोह में

धौलपुर जिले के नादनपुर थाना क्षेत्र में एक युवक ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की मां एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गई थी। इसी दौरान घर पर युवक अकेला था। घर से बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस को युवक मृत हालत में मिला। पुलिस ने शव को बसेड़ी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। स्थानीय लोगों ने बताया कि ब्रह्मा कोली (24) ने अपने घर में फंदा लगाकर जीवन समाप्त कर लिया। घटना का पता तब चला जब घर से बदबू आने लगी। नादनपुर थाना प्रभारी घनश्याम सिंह के अनुसार मृतक घर में अकेला रहता था। ग्रामीणों ने बदबू आने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छत की पट्टी उठाई और फांसी के फंदे पर लटके युवक के शव को नीचे उतारा। युवक को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसेड़ी ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार शव करीब 2-3 दिन पुराना लग रहा है। पुलिस ने शव को मॉर्च्युरी में रखवा दिया है और फांसी लगाने के कारणों की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *