शाजापुर में दो पक्षों में विवाद:4 लोग घायल, चार लोगों के खिलाफ केस; मौके पर पुलिस तैनात

शाजापुर कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम कांजा में बुधवार रात को दो समुदाय के युवकों के बीच में विवाद हो गया। विवाद में दोनों पक्ष के चार लोगों को चोट आई है। विवाद की जानकारी लगते ही मौके पर एसडीओपी गोपाल सिंह चौहान, कोतवाली थाना टीआईइ संतोष कुमार बाघेला ग्राम कांजा पहुंचे। एहतियात के तौर पर गांव में बज्र वाहन और पुलिस बल तैनात किया गया है। गांव में स्थिति सामान्य है। कोतवाली थाना प्रभारी संतोष सिंह वाघेला ने बताया दो पक्षों में विवाद हुआ है, दोनों पक्षों के लोग थाने पर आएं है। पुलिस ने दोनों पक्षों के चार लोगों खिलाफ केस दर्ज किया गया। एक ने दो लोगों पर केस दर्ज कराया फरियादी शोहेल मंसूरी की शिकायत पर शंकर पिता तकेसिंह राजपूत और कुंदन पिता देवीसिंह राजपूत के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। दोनों आरोपियों ने शोहेल के घर के सामने उसके साथ गाली-गलौच की। इसी बात को लेकर हुए विवाद में चाकू और लाठियों से हमला बोला जिसमें शोहेल और जमील मंसूरी घायल हुए, दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में लाया गया। दूसरे पक्ष ने भी दो लोगों पर केस दर्ज कराया दूसरे पक्ष के शंकर सिंह राजपूत की रिपोर्ट पर शोहेल मंसूरी और जमील मंसूरी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। फरियादी ने बताया हम तीन दोस्त शोहेल के घर के सामने से निकल रहे थे, इसी दौरान उसने थूक दिया। थूकने पर उससे कहा तो उसने मुझे थप्पड़ मारा और जमील ने दोस्त को डंडे की मारी। पुलिस ने शोहेल और जमील के खिलाफ मामला दर्ज किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *