भास्कर न्यूज |कोडरमा आरपीएफ की टीम ने बुधवार को रेलवे स्टेशन से लावारिस हालत में रखी अंग्रेजी शराब को जब्त किया है। प्रभारी दीपक कुमार ने बताया की सहायक उप निरीक्षक ओम प्रकाश सिंह, आरक्षी जीतेंद्र कुमार, ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह और महिला आरक्षी किरण कुमारी के साथ स्टेशन पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान छह बोतल रॉयल स्टैग डीलक्स व्हिस्की,दस बोतल रॉयल स्टैग प्रीमियम व्हिस्की ,चार बोतल स्टर्लिंग रिजर्व बी7,एक बोतल लेमे लेमन प्रीमियम रम को जब्त किया गया। कुल 12 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की गई। इसकी कुल कीमत 12,050 रुपये आंकी गई। बरामद शराब उत्पाद विभाग कोडरमा को सौंप दी गई।


