“सरपंच-पटवारी, पार्षद दस्तावेजों का ऑनलाइन सत्यापन कर सकेंगे’

अमृतसर | डीसी साक्षी साहनी ने बताया कि नागरिकों को प्रदान की जाने वाली विभिन्न सेवाओं में सरपंचों, पटवारियों, नंबरदारों और पार्षदों का सत्यापन कार्य ऑनलाइन कर दिया गया है। इससे पहले पहले सत्यापन मैन्युअल किया जाता था। जिस कारण इसमें अधिक समय लगता था। सत्यापन के संबंध में सरपंचों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। तकनीकी टीम जिले के हर ब्लॉक में पहुंचकर सरपंचों को इस सत्यापन के अलावा अन्य डिजिटल सेवाओं की जानकारी दे रही है। ताकि वे अपने गांव और ग्रामीणों के लिए इन सेवाओं का लाभ उठा सकें। दस्तावेज की ऑनलाइन ट्रैकिंग भी हो सकेगी कि फाइल किस कर्मचारी के पास लंबित है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *