कोटा में तीन मंजिला मकान में आग:कॉलोनी में अफरा तफरी, फर्नीचर जला, दो दमकलों ने काबू पाया

कोटा शहर में महावीर नगर विस्तार योजना इलाके में देर रात तीन मंजिला मकान में आ लग गई। आग लगने से कॉलोनी में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर निगम की फायर बिग्रेड व पुलिस मौके पर पहुंची। फायर बिग्रेड ने आधे घंटे में आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि आग लगने से कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि आग लगने से कमरे में रखा फर्नीचर जल गया। शार्ट सर्किट आग लगने का कारण बताया गया। घटना रात साढ़े 9 बजे के आस-पास की है। तीन मंजिला मकान के ग्राउंड फ्लोर पर दुकान है। दुकान के बाहर से बिजली के तार व केबल निकल रही है। शार्ट सर्किट होने से अचानक आग लग गई। जो फैलते हुए ग्राउंड फ्लोर के कमरे व तीसरी मंजिल पर रखे ड्रम तक पहुंच गई। घटना के वक्त मकान में कोई नहीं बताया। निगम की दो छोटी दमकल बाद में एक बड़ी दमकल मौके पर पहुंची। छोटी दमकलों ने आग पर काबू पाया। आग की घटना से कॉलोनी में लोगों की भीड़ इकठ्ठी हो गई। कॉलोनी की लाइट बंद करवाई गई। क्षेत्र के लोग करीब आधे घंटे अंधेरे में रहे। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले ही मकान मालिक नए घर में शिफ्ट हुए थे। तीन मंजिला मकान को किराए पर दे रखा था। आग लगने से 60 हजार का फर्नीचर जला बताया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *