पायलट बोले-नीतीश से काम निकला तो दिल्ली बुलाया:ईरान युद्ध पर भारत की विदेश नीति को लेकर उठाए सवाल

राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने नीतीश कुमार के राज्यसभा के लिए नामांकन करने पर बीजेपी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा- पहले एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री बनाकर पद से हटाया गया। अब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दिल्ली बुलाया है। भाजपा ने बिहार में नीतीश के नाम पर चुनाव जीता और अब राज्यसभा में नामांकन करा दिया। अगर यही करना था तो पहले जनता को इसकी जानकारी क्यों नहीं दी? सचिन पायलट गुरुवार को लाडनूं विधायक मुकेश भाकर के वैवाहिक समारोह में शामिल होने नागौर पहुंचे थे। विधायक भाकर 9 मार्च को RJS कोमल के साथ जयपुर में विवाह बंधन में बंधेगे। गुरुवार को भाकर परिवार की ओर से प्रीतिभोज दिया गया। पायलट के बयान की बड़ी बातें​

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *