साकेत नगर थाना पुलिस ने नकबजनी के एक मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से करीब 2 लाख 50 हजार रुपए के सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए गए हैं। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक रतन सिंह के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भूपेन्द्र शर्मा और वृत्ताधिकारी राजेश कसाना के सुपरविजन में की गई। पुलिस के अनुसार यह चोरी 11 फरवरी 2026 को हुई थी। प्रार्थी सुखदेव सिंह पुत्र घीसासिंह रावत (45), निवासी रामावास, थाना साकेत नगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि सुबह करीब 6:15 बजे घर से बाहर जाने के बाद अज्ञात चोरों ने कमरे का ताला तोड़ दिया। चोरों ने आधा तोला सोना, कंदोरा, चांदी की दो जोड़ी पायजेब और करीब 7 लाख रुपए नकद चुरा लिए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने संदिग्धों की तलाश के लिए एक टीम गठित की। मुखबिर की सूचना पर तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिन्होंने चोरी की वारदात को स्वीकार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने सोने की रखड़ी, चांदी की पायजेब और कंदोरा सहित लगभग 2.50 लाख रुपए कीमत के जेवरात बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नरेन्द्र सिंह (21) पुत्र विक्रम सिंह रावत, निवासी जैतपुरा थाना बर; शोभान सिंह (22) पुत्र करम सिंह रावत, निवासी जैतपुरा थाना बर और पृथ्वीराज सिंह (19) पुत्र फोरस्टर सिंह मेहरात, निवासी केसरपुर थाना सेदड़ा, जिला ब्यावर के रूप में हुई है। पुलिस इन आरोपियों से पूछताछ कर अन्य चोरी की वारदातों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है। कबाड़ बेचने के बहाने अपहरण, 6 आरोपी गिरफ्तार जवाजा पुलिस ने कबाड़ बेचने का झांसा देकर एक युवक का अपहरण कर लूटपाट करने के मामले का खुलासा करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने युवक से 75 हजार और मोबाइल फोन लूटे थे। पुलिस लूटे गए रुप, और मोबाइल फोन बरामद करने का प्रयास कर रही है।
पुलिस के अनुसार 2 जून 2025 को जोधपुर निवासी सदाम हुसैन पुत्र मोहम्मद इकबाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सदाम ने बताया कि उसे फोन पर कबाड़ (स्क्रैप) बेचने का बहाना बनाकर ब्यावर बुलाया गया था।
आरोपी उसे कबाड़ दिखाने के बहाने पहाड़ी क्षेत्र में एक सुनसान जगह पर ले गए। वहां उसका अपहरण कर डरा-धमकाकर उसकी जेब से नकदी छीन ली। इसके बाद फोनपे के माध्यम से करीब 75 हजार रुप, ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए। आरोपियों ने सदाम और पिकअप चालक के मोबाइल फोन भी छीन लिए और जान से मारने की धमकी देकर उन्हें भगा दिया। तकनीकी साक्ष्यों से आरोपियों तक पहुंची पुलिस
प्रकरण दर्ज होने के बाद पुलिस ने परिवादी व पिकअप चालक से पूछताछ कर बैंक खातों की डिटेल प्राप्त की तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की पहचान की गई। इसके बाद पुलिस टीम ने ब्यावर, अजमेर, बिजयनगर, बार और मसूदा क्षेत्र में लगातार तलाश करते हुए कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है और उनसे विस्तृत पूछताछ जारी है। इनको किया गिरफ्तार
नरेन्द्र सिंह उर्फ कनी (21) पुत्र अमरसिंह, रामचन्द्र सिंह (27) पुत्र अमरसिंह, दशरथ सिंह (26) पुत्र हुक्म सिंह (26), देवेन्द्र सिंह रावत उर्फ दीपक (25) पुत्र प्रताप सिंह, घनश्याम सिंह (19) पुत्र हुक्म सिंह, गोपाल सिंह (28) पुत्र हुक्म सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से छीनी गई नकदी और मोबाइल फोन बरामद करने के प्रयास कर रही है तथा मामले में आगे की जांच जारी है।


