भास्कर न्यूज | लुधियाना आर्य कॉलेज लुधियाना के पीजी डिपार्टमेंट ऑफ कॉमर्स एंड बिजनेस मैनेजमेंट के स्टूडेंट्स ने एक बार फिर सीए एग्जाम शानदार प्रदर्शन किया। 6 स्टूडेंट्स ने सीए फाइनल पास किया, जो स्टूडेंट्स के डेडिकेशन और फैकल्टी के गाइडेंस को दिखाता है। एसीएमसी के सेक्रेटरी डॉ. एसएम शर्मा ने स्टूडेंट्स को बधाई दी और उनकी कड़ी मेहनत और डिसिप्लिन की तारीफ की। प्रिंसिपल डॉ. सूक्ष्म अहलूवालिया ने अचीवर्स और एकेडमिक एक्सीलेंस बनाए रखने के लिए फैकल्टी की लगातार कोशिशों की तारीफ की।


