लुधियाना| शहर में नशे के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अलग-अलग इलाकों से दो आरोपियों को हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। चेकिंग के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5 ग्राम से 37 ग्राम तक हेरोइन बरामद की है। पुलिस के अनुसार साहनेवाल थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए आरोपी बलविंदर सिंह को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया। वहीं डाबा थाना पुलिस ने आरोपी अश्वनी कुमार को हेरोइन सहित काबू किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे नशा कहां से लाते थे और आगे किसे सप्लाई करते थे।


