अमृतसर | निगम कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह शेरगिल ने बताया कि निगम के लगातार प्रयासों से लोगों ने सड़कों पर कूड़ा फेंकना कम किया है। अब डेली कूड़ा उठाने की मात्रा 550 टन से बढ़कर करीब 700 टन तक पहुंच गई है। 24 घंटे 3 शिफ्टों में कूड़ा उठाया जा रहा है। व्यापारियों, दुकानदारों और फेरीवालों से अपील है कि सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न फेंकें। नागरिकों की सुविधा के लिए नगर निगम द्वारा टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 18002035850 जारी किया गया है, जिस पर कूड़ा न उठने या सफाई से संबंधित शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।


