भास्कर न्यूज | अमृतसर दुर्ग्याणा के बड़ा श्री हनुमान मंदिर में होली उत्सव मनाया गया। दुर्ग्याणा कमेटी की ओर से भक्तों के सहयोग से मंदिर को रंग-बिरंगे फूलों से सजाकर हनुमान जी का फूल बंगला बनाया। इसी दौरान भक्तों की ओर से हरिनाम संकीर्तन भी किया गया। कमेटी की प्रधान प्रो. लक्ष्मीकांत चावला, महासचिव अरुण खन्ना, मैनेजर अनिल शर्मा और कोषाध्यक्ष बिमल अरोड़ा की अध्यक्षता में भक्तों ने खेली होली उत्सव दौरान प्रसाद भी बांटा गया। भक्तों की ओर से हनुमान जी के साथ फूल और रंगों की होली भी खेली। मंदिर में माथा टेकने आए भक्त अमित कुमार, प्रवीण कुमार, आशा रानी, संयोगिता और आकाश कुमार ने बताया कि वह श्री हनुमान जी के साथ होली खेलने पिछले कई सालों से आ रहे हैं। कमेटी की ओर से हनुमान जी का बनाया फूल बंग्ला सुंदर था।


