बजट की तारीख को लेकर एसजीपीसी की बैठक आज

अमृतसर | एसजीपीसी का 2026-27 का सालाना बजट 1500 करोड़ रुपए हो सकता है। पिछले साल की तुलना में इस बार बजट में 10% तक इजाफा हो सकता है। 6 मार्च सुबह 11 बजे एसजीपीसी मुख्यालय में होने वाली कार्यकारिणी बैठक में बजट की तिथि तय होगी। बैठक में धार्मिक मसलों पर भी चर्चा होगी। गत साल 28 मार्च को एसजीपीसी का सालाना बजट पेश किया गया था, जबकि इस बार उक्त बजट 28 या 30 मार्च को पेश किया जा सकता है। 2025-26 के कुल 1386 करोड़ 47 लाख 80 हजार के बजट में धर्म प्रचार कमेटी के लिए 110 करोड़, गुरुद्वारा साहिबान सेक्शन-85 के लिए 1062 करोड़, शैक्षणिक अदारों के लिए 295.53 करोड़ रखे थे, जबकि पंथक भलाई के लिए 4.95 करोड़, बच्चों की मुफ्त शिक्षा के लिए 8.40 करोड़ आरक्षित किए गए थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *