अमृतसर| अमृतसर के कंपनी बाग में पंजाब प्रदेश कांग्रेस के महासचिव जोगिंदर पाल ढींगरा ने साथियों संग होली का त्योहार मनाया। उन्होंने एक-दूसरे पर फूलों सहित रंग-बिरंगे रंग फेंक कर होली का त्योहार मनाया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमें हमेशा फूलों और कच्चे रंगों से होली खेलनी चाहिए। हमें कभी भी पक्के रंगों और केमिकल का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। होली खुशियों का त्योहार है। इस अवसर पर गुरदीप सिंह, गगन चौहान, सरबजीत भाटिया, पंकज महाजन, रमन भाटिया, राजन भाटिया, संजय जौहरी, राधे शाम, रमेश महाजन, पवन कुमार, सुभाष वर्मा, अनुज सहित बड़ी संख्या में लोगों ने होली का त्योहार मनाया।


