नेक्सस अमृतसर मॉल की 16वीं वर्षगांठ मनाई, 18 रिटेलर्स को किया सम्मानित

अमृतसर| नेक्सस अमृतसर मॉल ने वीरवार को अपनी स्थापना की 16वीं वर्षगांठ मनाई। उत्सव की शुरुआत सुखमणि साहिब के पाठ और अरदास के साथ हुई, जिसमें मॉल की निरंतर प्रगति के लिए प्रार्थना की गई। इसके बाद सेंटर डायरेक्टर कर्नल मनदीप सिंह ने दीप प्रज्वलित कर और केक काटकर समारोह का औपचारिक शुभारंभ किया। इस दौरान मॉल के एट्रियम में 5,000 गुब्बारों का ‘बैलून ड्रॉप’ किया गया, जो आकर्षण का केंद्र रहा। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में भांगड़ा कलाकारों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मॉल प्रबंधन ने अपने सहयोगियों के प्रति आभार जताते हुए ‘रिटेलर अवॉर्ड्स’ समारोह का आयोजन किया, जिसमें 18 रिटेल पार्टनर्स को सम्मानित किया गया। कर्नल मनदीप सिंह ने कहा कि ग्राहकों और रिटेलर्स के भरोसे की बदौलत ही नेक्सस अमृतसर खरीदारी का प्रमुख केंद्र बन पाया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *