पुलिस मुलाजिम को ब्लैकमेल कर 10 लाख रुपए मांगने के आरोप में 2 गिरफ्तार

अमृतसर| थाना रणजीत एवेन्यू की पुलिस ने लोगों को ब्लैकमेल करके उनसे पैसे ठगने के आरोप में दो आरोपियो को गिरफ्तार किया है। आरोपी पंजाब पुलिस के मुलाजिम पर रिश्वत मागने का आरोप लगा ब्लैकमेल कर 10 लाख रुपए रहे थे। आरोपियों की पहचान पहचान मनजीत सिंह निवासी गली नंबर 2 न्यू फ्लावर स्कूल अंतर्यामी कालोनी और सिमरनजीत कौर के रूप में हुई है। गिरफ्तार आरोपी से पुलिस ने 4.50 लाख रुपए की नकदी भी बरामद की है। आरोपी को रणजीत एवेन्यू डी ब्लॉक मार्केट से उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वह पंजाब पुलिस के मुलाजिम से 4.50 लाख रुपए की रकम लेने के लिए आया था। इस दौरान पुलिस ने ट्रैप लगाकर आरोपी युवक को तो गिरफ्तार कर लिया, लेकिन महिला वहां से भागने में कामयाब हो गई। जिसे बाद में थाना रंजीत एवेन्यू की पुलिस ने गिरफतार किया है ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *